बकानी: रटलाई कस्बे के निजी स्कूल की शिक्षिका ने बच्ची के साथ की बेरहमी से मारपीट, थाने में मामला हुआ दर्ज
रटलाई कस्बे के निजी स्कूल की शिक्षिका ने आज बुधवार को बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट की जिसका मामला पिता द्वारा रटलाई थाने में दर्ज कराया गया। पिता शागिर खान ने बताया कि उसकी बेटी इनाया उम्र 4 वर्ष रटलाई के ही वेदांता पब्लिक स्कूल में LKG में पड़ती है स्कूल की शिक्षिका द्वारा बच्ची के साथ मारपीट की गई। रटलाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है ।