बकानी: हालिहेड़ा गाँव मे 11 KV विद्युत करंट की चपेट से मंदिर के पुजारी की हुई मौत 5 वर्षीय बच्ची झुलसी ,समाज ने किया प्रदर्शन
हालिहेड़ा गाँव मे आज 11 KV विद्युत करंट की चपेट से मंदिर के पुजारी सियाराम बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 5 वर्षीय बालिका तन्नू भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई जिसका खानपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। वही बिजली विभाग कि घोर लापरवाही के खिलाफ वैष्णव समाज के लोगों ने अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन कर उचित मुआवजे की माँग की ।