बकानी: हाड़ौती के विभिन्न जिलों से आए ग्राम पंचायत कोरम सदस्यों ने बकानी की रिझोन ग्राम पंचायत का किया दौरा
हाड़ौती के विभिन्न जिलों कोटा बूंदी बारां झालावाड़ भीलवाड़ा आदि से आज शुक्रवार को आए ग्राम पंचायत कोरम के सरपंच ,वार्ड पंच ,सामाजिक कार्यकर्ता ,नरेगा मेट आदि के संयुक्त दल ने रिझोन ग्राम पंचायत का 1 दिवसीय भ्रमण किया।इस दौरान भ्रमण दल ने ग्राम पंचायत के द्वारा करवाए गए विकास कार्यों एवं शामलात भूमि का अवलोकन किया। पूर्व सरपंच रिझोन चंद्रप्रकाश लोधा मौजूद रहे।