अनूपपुर: केंद्रीय विद्यालय कॉलोनी के पास एसईसीएल की ज़मीन पर अवैध निर्माण का आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोश
जमुना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय कॉलोनी के समीप एसईसीएल (कोल कंपनी) की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला फिर चर्चा में है। आरोप है कि स्थानीय व्यक्ति द्वारा बिना वैध अनुमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह जमीन एसईसीएल के अधीन है और यहां किसी भी प्रकार का निजी निर्माण नियमों के विरुद्ध है । निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है ।