भादरा: अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर नर्सिंग कर्मियों का सम्मान, नर्सिंग कर्मियों ने किया कार्यक्रम का आयोजन
भादरा में राजस्थान State नर्सेज एसोसिएशन (भामस) की ओर से अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर होटल डेजर्ट में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मदनलाल स्वामी रहे। अतिथियों ने फ्लोरेंस नाइटेंगल को श्रद्धांजलि देकर नर्सिंग कर्मियों के योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं ।