करहल: कुर्रा क्षेत्र निवासी बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर से हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
कुर्रा क्षेत्र के नगरिया भांति निवासी सुखदेव यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव ने थाना कुर्रा में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनका भाई अवनीश कुमार अपने फूफा के साथ बाइक से आ रहा था। तभी किरथुआ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई थी। वहीं पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है