रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में जिला अस्पताल बनाने के लिए मेडिकल रिलीफ सोसायटी ने भूमि का किया अवलोकन, सरकार को भेजा प्रस्ताव
रामगंजमंडी सामुदायिक चिकित्सालय को जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने की राह में पहला कदम उठा लिया गया है। मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सदस्यों ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे भूमि का अवलोकन कर प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। वर्तमान चिकित्सालय परिसर में 28 हजार वर्ग मीटर भूमि है। जिला अस्पताल के नियमों के अनुसार 40 हजार वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता है।