जांजगीर: ग्राम पचेड़ा की उखड़ने लगी सड़क, विधायक व्यास कश्यप ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
जांजगीर-चांपा जिले के पचेडा गांव में हाल ही में बनी पीडब्ल्यूडी सड़क की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक व्यास कश्यप मौके पर पहुंचे और सड़क का निरीक्षण किया। विधायक ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, न ही रोलर का सही उपयोग किया गया, जिसके कारण सड़क सप्ताहभर में ही उखड़ने लगी है।