15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड
डेली हिमाचल न्यूज़ : स्पोर्ट्स
जिस पल का भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार आ गया। महज 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर इतिहास रच दिया। वैभव अब भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। डेब्यू मैच से पहले उन्हें भारतीय टीम के खिलाड़ी ने डेब्यू कैप सौंपी। इस उपलब्धि के साथ वैभव ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सचिन ने वर्ष 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जबकि वैभव ने केवल 15 साल 99 दिन की उम्र में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। वैभव सूर्यवंशी का यह डेब्यू भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक नई उम्मीद माना जा रहा ह�