बाढ़ से डूबे जोबरंग पुल को खतरनाक ढंग से पार करने का वीडियो वायरल, चालक की लापरवाही पर उठे सवाल
डेली हिमाचल न्यूज़ : लाहौल-स्पीति
लाहौल-स्पीति जिला के जोबरंग पुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चालक बाढ़ के पानी से डूबे पुल को बेहद खतरनाक तरीके से वाहन सहित पार करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने चालक की इस हरकत को गंभीर लापरवाही बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नदी का तेज बहाव पुल के ऊपर से गुजर रहा है और पुल का बड़ा हिस्सा पानी में डूबा हुआ है। इसके बावजूद चालक ने जोखिम उठाते हुए अपनी गाड़ी को उसी पुल से निकालने का प्रयास किया। कुछ क्षणों के लिए ऐसा लगा कि तेज बहाव वाहन को अपनी चपेट में ले सकता है। हालांकि चालक सुरक्षित पुल पार करने में सफल रहा, लेकिन यह घटना किसी बड़े हादसे में भी बदल सकती थी।
Dhn24×7 Daily Himachal News Daily Himachal News Dhn24×7 Himachal Pradesh Police Sukhvinder Singh Sukhu Jairam Thakur