Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

दमोह: स्थापना दिवस पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी कार्यालय उद्घाटन | नोहटा जिला दमोह | BMKS | BSCP | DAMOH #bmks #bscp #damoh

Damoh, Damoh | Jun 7, 2026

MORE NEWS

बांदकपुर में प्रथम श्रावण सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए जागेश्वरनाथ के दर्शन

100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात 60 से अधिक CCTV कैमरों से की जा रही निगरानी

दमोह। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में प्रथम श्रावण सोमवार के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार तड़के मंदिर के कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालु भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। सुबह से ही मंदिर परिसर और मार्गों पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

बांदकपुर जिले की आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ 13 वे ज्योतिर्लिंग के रूप में लोग मानते है। जिसके चलते दूर-दराज के जिलों एवं राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को बाहर से ही जलार्पण कराया जा रहा है, जबकि गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए पिछले तीन वर्षों से यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

श्रावण सोमवार को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सुबह करीब 8 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी और बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया।

मंदिर परिसर में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्रियों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में प्रशासनिक और पुलिस अमला पूरे समय व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटा रहा।

बांदकपुर में प्रथम श्रावण सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए जागेश्वरनाथ के दर्शन 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात 60 से अधिक CCTV कैमरों से की जा रही निगरानी दमोह। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में प्रथम श्रावण सोमवार के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार तड़के मंदिर के कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालु भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। सुबह से ही मंदिर परिसर और मार्गों पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बांदकपुर जिले की आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ 13 वे ज्योतिर्लिंग के रूप में लोग मानते है। जिसके चलते दूर-दराज के जिलों एवं राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को बाहर से ही जलार्पण कराया जा रहा है, जबकि गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए पिछले तीन वर्षों से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। श्रावण सोमवार को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सुबह करीब 8 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी और बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया। मंदिर परिसर में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्रियों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में प्रशासनिक और पुलिस अमला पूरे समय व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटा रहा।

Damoh, Damoh | Aug 3, 2026

जनसुविधा का माध्यम बन रही राज्यमंत्री श्री लोधी की जनसुनवाई
===
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जबेरा क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए कार्यालय नोहटा में सुनवाई की जाती है जिसमें बड़ी संख्या में अपनी समस्याए रख रहे हैं।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा जनसुनवाई का आयोजन प्रत्येक शनिवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाता है। आज कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए हैं, सरकार का ध्येय है कि विधानसभा के निवासियों को सरकारी दफ्तरों में बार-बार ना जाने ताकि अतिरिक्त खर्च सहित समय की बचत हो सके। उन्होंने कहा उनका संकल्प आने वाले समय में जबेरा विधानसभा प्रदेश में क्रमांक एक की विधानसभा बने जिसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

जनसुनवाई में आवेदन के माध्यम से रखी समस्याओं के यथासंभव निराकरण मौके पर उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से किये गये।

जनसुविधा का माध्यम बन रही राज्यमंत्री श्री लोधी की जनसुनवाई === प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जबेरा क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए कार्यालय नोहटा में सुनवाई की जाती है जिसमें बड़ी संख्या में अपनी समस्याए रख रहे हैं। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा जनसुनवाई का आयोजन प्रत्येक शनिवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाता है। आज कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए हैं, सरकार का ध्येय है कि विधानसभा के निवासियों को सरकारी दफ्तरों में बार-बार ना जाने ताकि अतिरिक्त खर्च सहित समय की बचत हो सके। उन्होंने कहा उनका संकल्प आने वाले समय में जबेरा विधानसभा प्रदेश में क्रमांक एक की विधानसभा बने जिसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। जनसुनवाई में आवेदन के माध्यम से रखी समस्याओं के यथासंभव निराकरण मौके पर उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से किये गये।

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत ग्राम पंचायत मराहार में 101 पौधों का रोपण किया गया।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पूरी तरह स्पष्ट है। ग्रीष्मकाल में जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया जा रहा है।
#damoh

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत ग्राम पंचायत मराहार में 101 पौधों का रोपण किया गया। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पूरी तरह स्पष्ट है। ग्रीष्मकाल में जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज प्रातः 10 बजे जिला पंचायत कार्यालय, आजीविका मिशन, मनरेगा, आदिम जाति कल्याण विभाग तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया

इस दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारी-कमर्चारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज प्रातः 10 बजे जिला पंचायत कार्यालय, आजीविका मिशन, मनरेगा, आदिम जाति कल्याण विभाग तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारी-कमर्चारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

पुरैना तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, शव बरामद कर शिनाख्त में जुटी पुलिस, कोतवाली TI मनीष कुमार ने दी जानकारी 

दमोह। शहर के पुरैना तालाब स्थित मंदिर के समीप शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव काफी समय पुराना प्रतीत हो रहा था तथा सिर क्षत-विक्षत होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
 
थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुरैना तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, शव बरामद कर शिनाख्त में जुटी पुलिस, कोतवाली TI मनीष कुमार ने दी जानकारी दमोह। शहर के पुरैना तालाब स्थित मंदिर के समीप शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव काफी समय पुराना प्रतीत हो रहा था तथा सिर क्षत-विक्षत होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Damoh, Damoh | Aug 2, 2026