लातेहार: लातेहार के वरिष्ठ पत्रकार जावेद अख्तर की बेटी बनीं साइंटिस्ट, लातेहार जिले का नाम किया रोशन
लातेहार जिले के बालूमाथ निवासी सह वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी जावेद अख्तर की बड़ी बेटी इनाया जावेद (नुजा) ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइंटिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई है।जानकारी रविवार की दोपहर करीब एक बजे पत्रकार जावेद अख्तर ने दी है।