बौंली: बौंली थाना पुलिस ने निवाई रोड पर की कार्रवाई, एमएमडीआर एक्ट के तहत फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बौंली थाना पुलिस एक्शन में है। बौंली थाना पुलिस ने आज मंगलवार सुबह 8:00 बजे निवाई रोड पर कार्यवाही को अंजाम दिया है।थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन को लेकर एमएमडीआर एक्ट के तहत जुलाई माह में दर्ज हुए प्रकरण में फरार आरोपी रफीक खान को गिरफ्तार किया है।