तरारी: गोदाम से गायब मिला 2 करोड़ का धान, सिकरहट्टा और देव पैक्स में घोटाले का खुलासा; 18 पर मामला दर्ज
भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के दौरान धान खरीद में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। सहकारिता विभाग की जांच में सिकरहटा और देव पैक्स से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य का धान गायब मिलने के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पैक्स के अध्यक्ष, प्रबंधक और प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्