बूरमू: पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप साहू के घर चोरी, चोर रात के अंधेरे में लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े!
Burmu, Ranchi | Apr 27, 2026 बीती 25 अप्रैल की रात बेखौफ चोरों ने उमेडंडा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप साहू के घर को अपना निशाना बनाया। रात के सन्नाटे का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और भारी मात्रा में नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात देर रात अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि चोर घर के पीछे के रास्ते दाखिल हुए और मुख्य दरवा