बड़वाह: बड़वाह नगर पालिका मे धूमधाम से मनाया दस आंगनवाड़ियों का आंगन मिलन सेवा उत्सव कार्यक्रम
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर पालिका कार्यालय मे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को दोपहर दो बजे बड़वाह शहरी क्षेत्र की दस आंगनबाड़ी केंद्रों का सामूहिक आंगन मिलन सेवा उत्सव कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नंदराम चौहान के निर्देशन मे और सुपरवाइजर वंदना सीटोले के मार्गदर्शन में हर्षौललस से मनाया गया।