बसेड़ी: बसेड़ी एसडीएम ने किया स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल हिंगोटा का औचक निरीक्षण, शिक्षकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Baseri, Dholpur | Mar 28, 2024 बसेड़ी एसडीएम दिनेश शर्मा ने गुरुवार को उपखंड क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल हिंगोटा बसेड़ी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा संबंधित विद्यालय के संस्था प्रधानों को दिशा निर्देश दिए। एसडीएम शर्मा ने संबंधित संस्थाप्रधान को विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करवाने की बात कही।