आगर: जनपद पंचायत सुसनेर एवं जनपद पंचायत नलखेडा में जल जीवन मिशन के कार्यो की सतत निगरानी
जनपद पंचायत सुसनेर एवं जनपद पंचायत नलखेडा में जल जीवन मिशन के कार्यो की सतत निगरानी हेतु समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंचो की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पी. एच. ई. विभाग के कार्यपालन यंत्री शके.एस. खत्री, जल निगम के अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुसनेर राजेश शाक्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी नलखेडा जितेन्द्र सेंगर उपस्थित रहे।