रायपुर: विंग कमांडर की संदिग्ध खुदकुशी, विधायक कॉलोनी में फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी
Raipur, Raipur | Mar 11, 2026 11 मार्च बुधवार सुबह 7 बजे,राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि विधायक कॉलोनी पुरैना स्थित अपने सरकारी आवास में विंग कमांडर ने यह कदम उठाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई