गुमला: अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई
Gumla, Gumla | Aug 12, 2025 आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु आज मंगलवार को समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता श्री शशींद्र बड़ाईक की अध्यक्षता में विशेष समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की रूपरेखा, तैयारियों की स्थिति, विभागीय दायित्वों का निर्धारण तथा आपसी समन्वय के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।