नौगढ़: चन्द्रप्रभा डैम के जंगल से 6 गोवंश बरामद, पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
नौगढ़ पुलिस ने चन्द्रप्रभा डैम के जंगल से 6 गोवंश बरामद करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार दोपहर 03 बजे मामले का खुलासा करते हुये पुलिस द्वारा बताया गया की। आरोपी कन्हैया व चन्द्रशेखर साहनी चकिया क्षेत्र के निवासी है जो गोवंशों को पैदल बिहार ले जा रहे थे। दोनों के खिलाफ गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।