होशंगाबाद नगर: जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, प्रदेश की सूची में नहीं मिला स्थान, 5.79% परिणाम कम
मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) कक्षा की 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार सुबह जारी हो गया। इस साल जिले में 26500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12 वीं का परिणाम निराशाजनक रहा। बुधवार शाम 4 बजे जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति ने बताया नर्मदापुरम में पिछले साल के मुकाबले कक्षा 10वीं का रिजल्ट 5.79, 12वीं 1.15 प्रतिशत घटा है।