चान्दन: कड़वामारन के पास बाइक दुर्घटना में दो बाराती घायल
Chanan, Banka | May 1, 2026 कटोरिया- सिमुलताला रोड स्थित कड़वामारन के पास बाइक दुर्घटना में दो बाराती जख्मी हो गया। जख्मी दोनों का इलाज शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। दोनों बारात में शामिल होने बाइक से झाझा की ओर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।