पठरा ग्राम में अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा, घायल वाहन चालक का बड़वारा अस्पताल में उपचार जारी
पठरा ग्राम में अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल चालक गिर कर घायल हो गया। जिसका उपचार बड़वारा अस्पताल में जारी है। बड़वारा थाना क्षेत्र के पठरा ग्राम के शासकीय स्कूल के समीप तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। घटना में घायल व्यक्ति को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।