बड़वारा मे आदिवासी युवक को खदान संचालक ने निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीटा
दरअसल कटनी जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत आने वाले गुड़ा जमुनिया ग्राम निवासी पीड़ित ने बड़वारा थाने पहुंचकर पहुंच कर जानकारी देते हुए आरोप लगाया है। कि गुड़ा जमुनिया ग्राम में स्थित आरके डोलोमाइट खदान पर मैं मजदूरी का कार्य कर रहा था,इसी दौरान खदान के मैनेजर रोहित ने मेरे ऊपर डीजल चोरी करने का आरोप लगाकर मेरे साथ निर्वस्त्र करके मारपीट की है।