मझगवा ग्राम में खुलेआम चल रहा सट्टे का बड़ा खेल,वीडियो आया सामने
कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार दिन पर दिन फल फूल रहा है क्षेत्र में गांव गांव अवैध शराब बिक्री आम बात हो गई है, जुआ सट्टे के फड़ भी जगह-जगह जमा दिए गए, बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगवा सामुदायिक भवन के पीछे से एक वीडियो सामने आया है,जिसमें खुलेआम लोग सट्टा पट्टी काटते नजर आ रहे है।