जमुनिया ग्राम मे आदिवासी युवक को निर्वस्त्र करके पीटने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की उठी मांग
पिछले दिनों बड़वारा थाना क्षेत्र के गुड़ा जमुनिया ग्राम मे अभिषेक सिंह गोंड नामक युवक को खदान के संचालक ने बंधक बनाकर निर्वस्त्र अवस्था में बेरहमी से मारपीट की थी।जिसे लेकर बुधवार को दर्जनों आदिवासी समुदाय के लोग,इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए,आरोपी पर सख्त कार्यवाही की मांग शुरू कर दी है।