नवाबगंज: सपा जिला बैठक में वोटर लिस्ट का मुद्दा उठा, अरविंद सिंह गोप बोले- फॉर्म-7 का दुरुपयोग बड़ी चुनौती है
बाराबंकी में समाजवादी पार्टी की जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने फॉर्म-7 के दुरुपयोग को बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर एक-एक वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।