नवाबगंज: बाराबंकी कोर्ट परिसर से हत्या के दोषी ने पुलिस हिरासत से फरार होकर उम्रकैद से ठीक पहले खेला बड़ा खेल
जिला न्यायालय परिसर से हत्या का एक दोषी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, सुबेहा थाना क्षेत्र का निवासी सूरज कुमार को जिला कारागार से कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया था। एडीजे राकेश कुमार की कोर्ट नंबर दो में उसे धारा 302 के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई जानी थी।