गया टाउन सीडी ब्लॉक: मुहर्रम को लेकर गया समाहरणालय में डीएम और एसएसपी की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक हुआ संपन्न
गया समाहरणालय में डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार की दोपहर 1 बजे किया गया।बैठक के दौरान मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण,यातायात प्रबंधन,जुलूस मार्ग,सुरक्षा व्यवस्था तथा आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने संबंध कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।