धुरकी: धुरकी प्रखंड के भंडार गांव में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर JCB से कराई सड़क की सफाई, जनप्रतिनिधियों के प्रति जताया आक्रोश
Dhurki, Garhwa | Jul 23, 2026 धुरकी प्रखंड के भंडार गांव में वर्षों से जर्जर और कीचड़युक्त सड़क से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही पहल करते हुए अपने निजी पैसे से चंदा इकट्ठा कर JCB मशीन लगवाकर सड़क की सफाई कराई। गुरुवार 11बजे ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला, समाधान नही