खलीलाबाद: थाना बखिरा में पुलिस कर्मियों को मिला तनाव मुक्ति का प्रशिक्षण, पुलिस बनेगी रफ एंड टफ
थाना बखिरा परिसर में पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हार्टफुलनेस मेडिटेशन व योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में हुआ, जिसमें प्रशिक्षकों ने तनाव प्रबंधन, ध्यान और योग की सरल तकनीकों का अभ्यास कराया। बताया गया कि नियमित अभ्यास से मानसिक शांति, एकाग्रता व कार्यक्षमता बढ़ती है