राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला उपार्जन समिति की बैठक ली
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को शाम 4:00 बजे करीब जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित उपार्जन कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने उपार्जन कार्य में तेजी लाने और किसानों के भुगतान में विलंब न होने के निर्देश दिए।