पंचकूला में बड़ा हादसा टला: बच्चों से भरी स्कूल बस ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, सभी छात्र सुरक्षित
पंचकूला में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े और गुजर रहे करीब 6 वाहनों से टकरा गई। हादसे के समय बस में लगभग 20 बच्चे सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
हादसे में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही, तेज रफ्त�