फतुहा: फतुहा में आरओ वाटर कूलर बंद, गर्मी में पानी के लिए परेशान हैं लोग
Fatwah, Patna | Apr 23, 2026 फतुहा नगर परिषद द्वारा लगाया गया आरओवाटर कूलर बंद रहने से लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फतुहा सीएचसी व वाणी पुस्तकालय में लगा वाटर कूलर मशीन नगर परिषद के द्वारा लगाया गया था।लेकिन दोनों लंबे समय से खराब है। तप्ति गर्मी में लोग ठंडे पानी के लिए परेशान हैं। नगर परिषद अधिकारी से जब बात की गई तो जल्द ठीक करा लेने की बात कहा है।