मुंगेर: पारिवारिक विवाद में मां-बेटी ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान
Munger, Munger | May 6, 2026 पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला अपनी बेटी के साथ बुधवार सुबह आत्मघाती कदम उठाने बबुआ गंगा घाट पहुंच गई, लेकिन घाट पर तैनात सतर्क गोताखोरों की टीम ने समय रहते दोनों की जान बचा ली। घटना सुबह करीब 9 बजे किला परिसर स्थित बबुआ गंगा घाट की है। जानकारी के अनुसार माधोपुर निवासी महिला घरेलू विवाद से आहत होकर अपनी बेटी के साथ गंगा में डूबने के इरादे से घाट पर पहुंच