गुन्नौर: गांव काशीपुर में हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, जबकि उसका भतीजा झुलस गया
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी अमन कुमार पुत्र अमर सिंह गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे ट्रैक्टर और मक्का निकालने वाली मशीन से अपने खेत में मक्का निकालने जा रहे थे। तभी मक्का निकालने वाली मशीन हाईटेंशन लाइन से छू गई। तभी बिजली के करंट की चपेट में आने से अमन कुमार की मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा मोनू गभीर रूप से झुलस गया।