कानपुर: केन्द्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर मे 75वाँ गणतन्त्र दिवस घूमघाम से गया मनाया
केंद्रीय विद्यालय आई.आई.टी में 75वाँ गणतंत्र दिवस धूम -धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य श्री रविशचंद्र पांडे रहे । कार्यक्रम का शुरुआत झंडा फहराने से हुई। छात्रों ने समूह गान, योग प्रदर्शन, समूह नृत्य का प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम में विद्यालय के भूतपूर्व छात्र भी शामिल हुए थे।उन्होंने भी अपने अनुभव से छात्रों के साथ साझा किए