रेवाड़ी जिले के नांगल तेजू बस स्टैंड पर सात दुकानों में हुई चोरी के बाद तीन गांवों की संयुक्त पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में ग्रामीणों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। पंचायत में एसएचओ को भी बुलाया गया।