Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

टंट्या मामा भील आदिवासी वीर योद्धा के जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं

4.7k views | Bhilwara, Bhilwara | Jan 26, 2022

MORE NEWS

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, शिक्षक एवं उच्च शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा शिक्षक समाज एवं शिक्षा जगत की प्रमुख चिंताओं और अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराया।
बैठक में वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विषय को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक समाज की चिंताओं, विधिक तथ्यों, प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों तथा मानवीय पक्ष को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए आग्रह किया कि लंबे समय से सेवाएँ दे रहे शिक्षकों के हितों की रक्षा करते हुए इस विषय पर न्यायसंगत, व्यावहारिक एवं संवेदनशील निर्णय लिया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025 के संबंध में भी महासंघ के सुझाव एवं अपेक्षाएँ मंत्री महोदय के समक्ष रखीं। चर्चा के दौरान उच्च शिक्षा में संस्थागत स्वायत्तता, गुणवत्ता संवर्धन, शिक्षक हितों का संरक्षण, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व, राज्यों एवं विभिन्न हितधारकों की सहभागिता, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विशेष बल दिया गया।महासंघ ने सुझाव दिया कि प्रस्तावित विधेयक को ऐसा स्वरूप दिया जाए जो भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक सक्षम, समावेशी, उत्तरदायी एवं राष्ट्रहितकारी बना सके।
बैठक में उच्च शिक्षा एवं शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) में आ रही समस्याओं, पीएच.डी. हेतु कार्यरत शिक्षकों के समक्ष उपस्थित कठिनाइयों, शोध परियोजनाओं एवं शोध अनुदान की उपलब्धता, विशेष रूप से महाविद्यालयों एवं छोटे राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए अनुसंधान अवसरों के विस्तार, उच्च शिक्षा संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं एवं मानव संसाधनों की आवश्यकता, रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति, संस्थागत स्वायत्तता तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों को प्रमुखता से रखा। महासंघ ने इन विषयों पर आवश्यक नीतिगत हस्तक्षेप एवं समयबद्ध समाधान का आग्रह किया।
महासंघ के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता, महामंत्री प्रो. गीता भट्ट, संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, सह संगठन मंत्री जी. लक्ष्मण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, विद्यालय शिक्षा प्रभारी शिवानंद सिंदनकेरा तथा अतिरिक्त महामंत्री मोहन पुरोहित सम्मिलित थे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, शिक्षक एवं उच्च शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक शाहपुरा-अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा शिक्षक समाज एवं शिक्षा जगत की प्रमुख चिंताओं और अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराया। बैठक में वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विषय को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक समाज की चिंताओं, विधिक तथ्यों, प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों तथा मानवीय पक्ष को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए आग्रह किया कि लंबे समय से सेवाएँ दे रहे शिक्षकों के हितों की रक्षा करते हुए इस विषय पर न्यायसंगत, व्यावहारिक एवं संवेदनशील निर्णय लिया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025 के संबंध में भी महासंघ के सुझाव एवं अपेक्षाएँ मंत्री महोदय के समक्ष रखीं। चर्चा के दौरान उच्च शिक्षा में संस्थागत स्वायत्तता, गुणवत्ता संवर्धन, शिक्षक हितों का संरक्षण, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व, राज्यों एवं विभिन्न हितधारकों की सहभागिता, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विशेष बल दिया गया।महासंघ ने सुझाव दिया कि प्रस्तावित विधेयक को ऐसा स्वरूप दिया जाए जो भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक सक्षम, समावेशी, उत्तरदायी एवं राष्ट्रहितकारी बना सके। बैठक में उच्च शिक्षा एवं शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) में आ रही समस्याओं, पीएच.डी. हेतु कार्यरत शिक्षकों के समक्ष उपस्थित कठिनाइयों, शोध परियोजनाओं एवं शोध अनुदान की उपलब्धता, विशेष रूप से महाविद्यालयों एवं छोटे राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए अनुसंधान अवसरों के विस्तार, उच्च शिक्षा संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं एवं मानव संसाधनों की आवश्यकता, रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति, संस्थागत स्वायत्तता तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों को प्रमुखता से रखा। महासंघ ने इन विषयों पर आवश्यक नीतिगत हस्तक्षेप एवं समयबद्ध समाधान का आग्रह किया। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता, महामंत्री प्रो. गीता भट्ट, संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, सह संगठन मंत्री जी. लक्ष्मण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, विद्यालय शिक्षा प्रभारी शिवानंद सिंदनकेरा तथा अतिरिक्त महामंत्री मोहन पुरोहित सम्मिलित थे।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 25, 2026

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश सेन के मुद्दा उठाने पर प्रशासन हरकत में आया, बुधवार देर रात मुख्य बाजार की सड़कों की मरम्मत शुरू

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर और गड्ढों से भरी सड़कों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश सेन एवं निवर्तमान नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा द्वारा लगातार आवाज़ उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और बुधवार देर रात सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खड़े रहकर करवाया काम शुरू इस दौरान नगर अध्यक्ष रमेश सेन,निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा, पूर्व पार्षद ओम सेन, नाथु कोली, ओम सिंधी, अमजद खान, आजाद खान, सुनील मिश्रा, मुन्ना खान, वैभव मिश्रा आदि मौजूद थे। प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन ने कहा कि मुख्य बाजार की सड़कों की खराब स्थिति के कारण आमजन, व्यापारियों और विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी, इसलिए इस गंभीर जनसमस्या को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी।
उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस हमेशा मजबूती से अपनी आवाज़ उठाती रहेगी। देर रात मरम्मत कार्य शुरू होना इस बात का प्रमाण है कि जनता की आवाज़ को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता।
रमेश सेन ने कहा कि यह केवल शुरुआत है। शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का स्थायी समाधान होने तक नगर कांग्रेस कमेटी लगातार निगरानी रखेगी और आमजन के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
"जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की आवाज़ बुलंद थी, है और रहेगी। जनता की सुरक्षा और सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।"

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश सेन के मुद्दा उठाने पर प्रशासन हरकत में आया, बुधवार देर रात मुख्य बाजार की सड़कों की मरम्मत शुरू शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर और गड्ढों से भरी सड़कों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश सेन एवं निवर्तमान नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा द्वारा लगातार आवाज़ उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और बुधवार देर रात सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खड़े रहकर करवाया काम शुरू इस दौरान नगर अध्यक्ष रमेश सेन,निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा, पूर्व पार्षद ओम सेन, नाथु कोली, ओम सिंधी, अमजद खान, आजाद खान, सुनील मिश्रा, मुन्ना खान, वैभव मिश्रा आदि मौजूद थे। प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन ने कहा कि मुख्य बाजार की सड़कों की खराब स्थिति के कारण आमजन, व्यापारियों और विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी, इसलिए इस गंभीर जनसमस्या को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस हमेशा मजबूती से अपनी आवाज़ उठाती रहेगी। देर रात मरम्मत कार्य शुरू होना इस बात का प्रमाण है कि जनता की आवाज़ को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता। रमेश सेन ने कहा कि यह केवल शुरुआत है। शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का स्थायी समाधान होने तक नगर कांग्रेस कमेटी लगातार निगरानी रखेगी और आमजन के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। "जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की आवाज़ बुलंद थी, है और रहेगी। जनता की सुरक्षा और सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।"

Bhilwara, Bhilwara | Jun 25, 2026

टेंपो चालक के बेटे ने फौज में पाई जगह, शाहपुरा के लाल सोनू धाकड़ का हुआ भव्य स्वागत
भीलवाड़ा/शाहपुरा :सुभाष व्यास 
 कहते हैं कि यदि हौसले बुलंद हों और लक्ष्य स्पष्ट हो तो परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। शाहपुरा के कालिंजरी गेट स्थित नहर के पास रहने वाले सोनू धाकड़ ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। एक साधारण परिवार से निकलकर भारतीय सेना में चयनित होकर उन्होंने अपने माता-पिता के साथ पूरे शाहपुरा का नाम रोशन किया है।
सोनू के पिता खाना राम धाकड़ टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के सपनों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सोनू ने भी अपने पिता के संघर्ष को प्रेरणा बनाते हुए सेना में भर्ती होने का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत की।
प्रतिदिन सुबह 3 बजे उठकर रामद्वारा के तक  दौड़ लगाना, नियमित व्यायाम करना और खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। उनकी इसी लगन, अनुशासन और अथक परिश्रम का परिणाम रहा कि उनका चयन भारतीय सेना में हुआ।
सोनू ने एएससी सेंटर (नॉर्थ), बेंगलुरु में 5 जनवरी से 21 जून तक छह माह का कठोर सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। 10वीं उत्तीर्ण बैच के आधार पर सेना में चयनित सोनू शैक्षणिक रूप से 12वीं पास हैं। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
प्रशिक्षण पूरा कर आज पहली बार शाहपुरा लौटने पर सोनू धाकड़ का भव्य स्वागत किया गया। शाहपुरा में उनके सम्मान में धूमधाम से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, परिजन, मित्र एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई दी और लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए तथा नागरिकों ने मालाएं पहनाकर सोनू का सम्मान किया। इस दौरान पटाखे छोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
ग्रामीणों ने कहा कि टेंपो चालक के बेटे का सेना में चयन यह साबित करता है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी युवा अपने सपनों को साकार कर सकता है। सोनू की सफलता ने क्षेत्र के युवाओं में नया उत्साह और देशसेवा की भावना जगाई है।
आज शाहपुरा का यह लाल ने केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है। सोनू धाकड़ की सफलता यह संदेश देती है कि सच्ची लगन, कठोर परिश्रम और मजबूत इरादों के आगे हर कठिनाई छोटी पड़ जाती है।

टेंपो चालक के बेटे ने फौज में पाई जगह, शाहपुरा के लाल सोनू धाकड़ का हुआ भव्य स्वागत भीलवाड़ा/शाहपुरा :सुभाष व्यास कहते हैं कि यदि हौसले बुलंद हों और लक्ष्य स्पष्ट हो तो परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। शाहपुरा के कालिंजरी गेट स्थित नहर के पास रहने वाले सोनू धाकड़ ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। एक साधारण परिवार से निकलकर भारतीय सेना में चयनित होकर उन्होंने अपने माता-पिता के साथ पूरे शाहपुरा का नाम रोशन किया है। सोनू के पिता खाना राम धाकड़ टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के सपनों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सोनू ने भी अपने पिता के संघर्ष को प्रेरणा बनाते हुए सेना में भर्ती होने का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत की। प्रतिदिन सुबह 3 बजे उठकर रामद्वारा के तक दौड़ लगाना, नियमित व्यायाम करना और खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। उनकी इसी लगन, अनुशासन और अथक परिश्रम का परिणाम रहा कि उनका चयन भारतीय सेना में हुआ। सोनू ने एएससी सेंटर (नॉर्थ), बेंगलुरु में 5 जनवरी से 21 जून तक छह माह का कठोर सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। 10वीं उत्तीर्ण बैच के आधार पर सेना में चयनित सोनू शैक्षणिक रूप से 12वीं पास हैं। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। प्रशिक्षण पूरा कर आज पहली बार शाहपुरा लौटने पर सोनू धाकड़ का भव्य स्वागत किया गया। शाहपुरा में उनके सम्मान में धूमधाम से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, परिजन, मित्र एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई दी और लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए तथा नागरिकों ने मालाएं पहनाकर सोनू का सम्मान किया। इस दौरान पटाखे छोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि टेंपो चालक के बेटे का सेना में चयन यह साबित करता है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी युवा अपने सपनों को साकार कर सकता है। सोनू की सफलता ने क्षेत्र के युवाओं में नया उत्साह और देशसेवा की भावना जगाई है। आज शाहपुरा का यह लाल ने केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है। सोनू धाकड़ की सफलता यह संदेश देती है कि सच्ची लगन, कठोर परिश्रम और मजबूत इरादों के आगे हर कठिनाई छोटी पड़ जाती है।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 25, 2026

*तिरपाल से पक्के आशियाने तक भोली देवी के सपनों का घर हुआ साकार।*

भीलवाड़ा/आकोला: (रमेश चन्द डाड)                                             Oमंशा ग्राम पंचायत के भीलों का झोपड़ा गांव की विधवा महिला भोली देवी भील और उसके दो मासूम बच्चों के जीवन में आखिरकार खुशियों की नई सुबह आ गई। कभी बारिश, धूप और ठंड के बीच एक पतली तिरपाल के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर यह परिवार अब अपने पक्के मकान में रहने लगा है। सामाजिक सरोकार, जनसहयोग और सकारात्मक पत्रकारिता की बदौलत भोली देवी का वर्षों का संघर्ष आखिरकार रंग लाया।
प्रमुख अख़बार की खबर "न छत, न साया, तिरपाल के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर विधवा महिला, 2 मासूम बच्चे भी बेहाल" शीर्षक से खबर प्रकाशित कर भोली देवी और उसके बच्चों की पीड़ा को प्रमुखता से उठाया था। खबर सामने आने के बाद प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों और ग्रामीणों ने इस परिवार की मदद के         लिए हाथ बढ़ाए।
भोली देवी के पति प्रभु भील की करीब तीन वर्ष पूर्व सिलिकोसिस बीमारी से मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद परिवार के सामने आजीविका और आश्रय का संकट खड़ा हो गया। न घर था, न जमीन और न ही कोई स्थायी आय का साधन। ऐसे हालात में भोली देवी अपने पुत्र दुर्गेश (12) और मुकेश (11) के साथ तिरपाल के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा स्वयं गांव पहुंचे और परिवार की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही जनसहयोग से मकान निर्माण कराने की घोषणा की व समाजसेवियों और ग्रामीणों को जोड़ा गया। किसी ने सीमेंट दी, किसी ने बजरी, पत्थर और ईंटों का सहयोग किया तो कई लोगों ने आर्थिक सहायता प्रदान की। जनसहयोग से शुरू हुआ यह अभियान धीरे-धीरे एक मिसाल बन गया और कुछ ही समय में भोली देवी का मकान बनकर तैयार हो गया।
मकान निर्माण पूर्ण होने के बाद बुधवार को भामाशाहों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में नव निर्मित मकान का विधिवत शुभारंभ किया गया। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर मकान का लोकार्पण किया गया तथा विधवा महिला भोली देवी और उसके दोनों मासूम बच्चों का नए घर में गृह प्रवेश कराया गया। वर्षों बाद अपने सिर पर पक्की छत मिलने से भोली देवी की आंखें नम हो गईं और मौजूद लोगों ने भी इस भावुक पल को महसूस किया।
इस अवसर पर समाजसेवी दिनेश पारीक, नारायण भदाला, कैलाश जाट, राम वैष्णव, सद्दाम मंसूरी, विजय चौधरी, काना जाट, रत्न तेली, जगदीश तेली, देवराज जाट, पंडित लोकेश कुमार, रामलाल पांडे, पुष्पेंद्र शर्मा, नारायण गोस्वामी तथा शिवांश पुरोहित सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
यह पूरा घटनाक्रम इस बात का उदाहरण बन गया कि जब पत्रकारिता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज बनती है, तो प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज मिलकर किसी की जिंदगी बदल सकते हैं। तिरपाल के नीचे जीवन गुजारने वाली भोली देवी और उसके बच्चों को आज पक्की छत मिल चुकी है, जो जनसहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल है।
 भामाशाहों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से साकार हुआ सपना, वर्षों बाद विधवा महिला और उसके बच्चों को मिली अपने घर की खुशी

*तिरपाल से पक्के आशियाने तक भोली देवी के सपनों का घर हुआ साकार।* भीलवाड़ा/आकोला: (रमेश चन्द डाड) Oमंशा ग्राम पंचायत के भीलों का झोपड़ा गांव की विधवा महिला भोली देवी भील और उसके दो मासूम बच्चों के जीवन में आखिरकार खुशियों की नई सुबह आ गई। कभी बारिश, धूप और ठंड के बीच एक पतली तिरपाल के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर यह परिवार अब अपने पक्के मकान में रहने लगा है। सामाजिक सरोकार, जनसहयोग और सकारात्मक पत्रकारिता की बदौलत भोली देवी का वर्षों का संघर्ष आखिरकार रंग लाया। प्रमुख अख़बार की खबर "न छत, न साया, तिरपाल के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर विधवा महिला, 2 मासूम बच्चे भी बेहाल" शीर्षक से खबर प्रकाशित कर भोली देवी और उसके बच्चों की पीड़ा को प्रमुखता से उठाया था। खबर सामने आने के बाद प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों और ग्रामीणों ने इस परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। भोली देवी के पति प्रभु भील की करीब तीन वर्ष पूर्व सिलिकोसिस बीमारी से मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद परिवार के सामने आजीविका और आश्रय का संकट खड़ा हो गया। न घर था, न जमीन और न ही कोई स्थायी आय का साधन। ऐसे हालात में भोली देवी अपने पुत्र दुर्गेश (12) और मुकेश (11) के साथ तिरपाल के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर थी। खबर प्रकाशित होने के बाद कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा स्वयं गांव पहुंचे और परिवार की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही जनसहयोग से मकान निर्माण कराने की घोषणा की व समाजसेवियों और ग्रामीणों को जोड़ा गया। किसी ने सीमेंट दी, किसी ने बजरी, पत्थर और ईंटों का सहयोग किया तो कई लोगों ने आर्थिक सहायता प्रदान की। जनसहयोग से शुरू हुआ यह अभियान धीरे-धीरे एक मिसाल बन गया और कुछ ही समय में भोली देवी का मकान बनकर तैयार हो गया। मकान निर्माण पूर्ण होने के बाद बुधवार को भामाशाहों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में नव निर्मित मकान का विधिवत शुभारंभ किया गया। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर मकान का लोकार्पण किया गया तथा विधवा महिला भोली देवी और उसके दोनों मासूम बच्चों का नए घर में गृह प्रवेश कराया गया। वर्षों बाद अपने सिर पर पक्की छत मिलने से भोली देवी की आंखें नम हो गईं और मौजूद लोगों ने भी इस भावुक पल को महसूस किया। इस अवसर पर समाजसेवी दिनेश पारीक, नारायण भदाला, कैलाश जाट, राम वैष्णव, सद्दाम मंसूरी, विजय चौधरी, काना जाट, रत्न तेली, जगदीश तेली, देवराज जाट, पंडित लोकेश कुमार, रामलाल पांडे, पुष्पेंद्र शर्मा, नारायण गोस्वामी तथा शिवांश पुरोहित सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। यह पूरा घटनाक्रम इस बात का उदाहरण बन गया कि जब पत्रकारिता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज बनती है, तो प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज मिलकर किसी की जिंदगी बदल सकते हैं। तिरपाल के नीचे जीवन गुजारने वाली भोली देवी और उसके बच्चों को आज पक्की छत मिल चुकी है, जो जनसहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल है। भामाशाहों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से साकार हुआ सपना, वर्षों बाद विधवा महिला और उसके बच्चों को मिली अपने घर की खुशी

Bhilwara, Bhilwara | Jun 25, 2026

दिगंबर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली, जगह-जगह हुआ स्वागत
भीलवाड़ा/शाहपुरा : सुभाष व्यास
दिगंबर जैन समाज द्वारा मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं, पुरुष एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक जयघोषों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। यात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि मूर्ति स्थापना महोत्सव के तहत कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे नगर में धार्मिक माहौल बना रहा।

दिगंबर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली, जगह-जगह हुआ स्वागत भीलवाड़ा/शाहपुरा : सुभाष व्यास दिगंबर जैन समाज द्वारा मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं, पुरुष एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक जयघोषों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। यात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि मूर्ति स्थापना महोत्सव के तहत कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे नगर में धार्मिक माहौल बना रहा।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 25, 2026

टंट्या मामा भील आदिवासी वीर योद्धा के जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं - Bhilwara News