पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दंपति पर चाकू से हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर
पीरबहोर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है। अशोक राजपथ स्थित लालबाग इलाके में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे घर में घुसकर दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के