कनाड़िया: इंदौर पुलिस का 'मेगा नाइट' एक्शन: 330 बदमाशों पर गाज, 153 शराबी वाहन चालक पकड़े गए, ड्रोन से निगरानी
एडिशनल डीसीपी ने रविवार दो बजे बताया की कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार शाम से देर रात तक शहर के संवेदनशील इलाकों और 'हॉटस्पॉट' को घेराबंदी में ले लिया। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस अभियान में सबसे ज्यादा जोर गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर था। कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि पुलिस ने 330 बदमाशों को दबोचा और 124 से ज्यादा वारंट तामील कराए