मैहर: मैहर में एक साथ उठीं पांच अर्थियां, श्मशान में जलीं पांच चिताएं; पूरे जिले की आंखें हुईं नम
मैहर। मैहर में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे जिले को शोक में डुबो दिया। एनएच-30 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी पटेल के परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। हादसे के बाद जब एक ही परिवार की पांच अर्थियां एक साथ श्मशान घाट पहुंचीं और पांच चिताएं जलते ही मौजूद जन की आंखे हुई नम, जिले वासियो ने दी विनम्र श्रद्धांजलि।