जगदलपुर: बोधघाट पुलिस ने ₹504500 का अवैध गांजा किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
थाना बोधघाट की 8 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटर सायकल में उड़ीसा से जगदलपुर आ रहे हैं ,जो अपने संयुक्त कब्जे में एक नीला रंग के थैला रखे हैं जिसके अंदर अवैध रूप से मादक पदार्थ गंजा रखकर बिक्री करने के लिए मोटरसाइकिल में सवार होकर कुरंदी जंगल के रास्ते से अडावाल की तरफ से जगदलपुर आ रहे हैं।