दमयंती नगर: सागर नाका चौकी के पीछे विवाद के बाद पिता पुत्र पर लगी डंडों और धारदार हथियारों से हमला, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
दमोह सागर नाका चौकी के पीछे तालाब के पास मंगलवार रात विवाद के बाद पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। घायल शिवा अहिरवार के अनुसार, काम से लौट रहे उनके पिता मुकेश अहिरवार पर पड़ोस के तीन से अधिक लोगों ने हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे शिवा को भी चोटें आईं। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू की।