रायसेन: रायसेन में पारा 44 डिग्री के करीब, सड़कों पर निकलने से लोगों का परहेज
Raisen, Raisen | Apr 29, 2026 जिला मुख्यालय रायसेन सहित जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बुधवार दोपहर 3:00 तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। तेज धूप और लू के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रायसेन पहाड़ी क्षे