ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में युद्धस्तर पर चापाकलों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे खूंटपानी प्रखंड के पंडावीर पंचायत अंतर्गत जंटेबेड़ा गांव के डिपुसाई में तामसोय डोबरो, चिरिया में रामसिंह बोयपाई तथा गाड़ासाई में सोमय तामसोय के