पीपलदा: इटावा क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 2 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Oct 24, 2024 इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 2 व्यक्तियों को आज दोपहर 4 बजे गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर रामकरण पुत्र रामचन्द्र बैरवा व महवीर उर्फ गोलू पुत्र रामकरण बेरवा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की।