पीपलदा: किसानों की मांग को लेकर दायीं मुख्य नहर में सिंचाई विभाग ने छोड़ा पानी, रबी की फसलों के लिए होगा पिलावा
Pipalda, Kota | Oct 24, 2024 जिले में रवि की फसलों को लेकर किसानों की मांग को देखते हुए गुरुवार को सुबह 8 बजे दायीं मुख्य नहर में पानी छोड़ दिया गया। मध्यप्रदेश एव पीपल्दा व दीगोद मांगरोल तहसील के इलाके में किसान नहरों में पानी छोड़ने की मांग कर रहे थे। कल तक पानी दीगोद इटावा इलाके की नहरों में पानी पहुँचने के बाद रवि की फसल के लिए खेतो में पिलावा कर सकेंगे।