पीपलदा: अनंतपुरा पुलिस ने गश्त के दौरान 560 ग्राम गांजा और 72 पव्वे अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Oct 22, 2024 शहर की अनंतपुरा पुलिस ने मंगलवार को गश्त के दौरान अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनंतपुरा सीआई भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम 5 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस जाप्ते ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकेश कुमार मीणा की काली मंदिर रोड़ पर तलाशी लेने पर उसके पास 560 ग्राम गांजा मिला।